फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cloudy skies today; rain likely tomorrow

Yamuna Nagar News: आज बादल छाने और कल बारिश के आसार

Wed, 14 Oct 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cloudy skies today; rain likely tomorrow
शाम को सुहावना बना मौसम व मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बारिश के बाद दूसरे दिन भी आसमान साफ रहा और पूरा दिन धूप निकली। मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाने और वीरवार को बारिश की संभावना जताई है।
वहीं धूप निकलने से तापमान में मामूली सी वृद्धि देखने को मिली। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सोमवार की तरह 19.5 डिग्री सेल्सियस पर ही ठिठका रहा।
मंगलवार को धूप तो निकली, लेकिन तापमान सामान्य बना रहा। अधिक तापमान न होने से लोगों को गर्मी व उसम से राहत रही।इस दौरान आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा से सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रही। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा और लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

रविवार को बारिश और हवा चलने के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। इसके मुकाबले मंगलवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दिनभर मौसम अनुकूल रहने के कारण शहर के बाजारों और सड़कों पर लोगों की चहल-पहल रही। वहीं, पार्कों और बगीचों में भी लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह के अनुसार, इस सप्ताह अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रहने की संभावना है। बुधवार को बादल छाने व वीरवार को बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार को बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। इस मौसमी बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed