Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
farmers begin indefinite sit-in protest at Agriculture Minister residence starting November 21 In Yamunanagar
{"_id":"6afec5faf688b735700f2e79","slug":"video-farmers-begin-indefinite-sit-in-protest-at-agriculture-minister-residence-starting-november-21-in-yamunanagar-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग पर 21 नवंबर से कृषि मंत्री के आवास पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग पर 21 नवंबर से कृषि मंत्री के आवास पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे किसान
गन्ने के दाम में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के रादौर स्थित आवास पर 21 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का फैसला लिया है। धरना दिन-रात जारी रहेगा। इसके लिए किसानों की ड्यूटियां ब्लॉक स्तर पर लगाई जाएंगी। सोमवार को जगाधरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाकियू की बैठक हुई। इसमें 11 सदस्यीय कमेटी ने भाग लिया।
जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में चीनी मिलों पर गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व रतनमान, सुरेश कौथ सहित अन्य किसान नेता कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जब तक सरकार गन्ने का भाव नहीं बढ़ाती, तब तक कृषि मंत्री के आवास पर धरना जारी रहेगा। 21 नवंबर को सुबह 10 बजे किसान रादौर स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्रित होंगे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कृषि मंत्री के आवास पर पहुंचकर टेंट लगाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। वहीं, दो दिसंबर को प्रदेशभर के किसान कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आगामी आंदोलन को लेकर कड़ा फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि गन्ने के भाव में केवल 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक है। पिछले 12 वर्षों में गन्ने के भाव में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए।
बैठक में यादविंदर कांबोज, दलवीर कैल, सुभाष हरतोल, बिजेंद्र राणा, अशोक डांगी, देवेंद्र सिंह प्रिंस सुढल, प्रदीप राणा रिंकू, मदनलाल और रोहित कांबोज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।