{"_id":"6a8a6fa509d0d3e9fe097a61","slug":"video-car-catches-fire-near-dav-girls-college-in-yamunanagar-family-has-a-narrow-escape-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पास कार में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पास कार में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा
डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसे के समय कार में परिवार सवार था। गनीमत रही कि समय रहते सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार शहीद भगत सिंह चौक से अग्रसेन चौक की ओर जा रही थी। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंचने पर कार अचानक एक बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर नीचे गिर गया। इसके बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।
कार में आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद कार में तेज धमाका भी हुआ। धमाके की आवाज के साथ कार के टायर फट गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि परिवार सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।