{"_id":"6af61e25db7f0ace840d04a6","slug":"no-relief-even-after-running-additional-trains-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165984-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के बाद भी नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के बाद भी नहीं मिली राहत
Fri, 13 Nov 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
आपातकालीन खिड़की से यात्री को ट्रेन में घुसाता कुली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। छठ महापर्व में मनाने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के अन्य राज्यों में जाने वाले प्रवासी श्रमिकों की यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। रेलवे की ओर से 15 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
वीरवार को भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। दोपहर करीब पौने एक बजे पहुंची जनसेवा एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचते ही उनमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ के कारण बोगियों के दरवाजे बंद रहे। बाहर खड़े यात्री अंदर बैठे लोगों से दरवाजा खोलने का आग्राह करते रहे।
भीड़ के बीच बच्चों के चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। दरवाजों से जगह न मिलने पर कुली यात्रियों को आपातकालीन खिड़की से अंदर घुसा रहे थे। यही नहीं ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि बचने के लिए यात्री शौचालय तक में घुस गए। शौचालयों में यात्रियों के होने से लोगों को निवृत्त होने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
ट्रेन में घुटा दम, बीच में उतरे यात्री
बिहार के पूर्णिया निवासी आशीष और शिवम ने बताया कि उन्होंने अंबाला से जनसेवा एक्सप्रेस पकड़ी थी। इसके लिए उन्हें दो दिन इंतजार करना पड़ा। ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि सांस लेना मुश्किल हो गया। यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचते-पहुंचते उनकी हालत खराब गई।
मजबूरन उन्हें स्टेशन पर उतरना पड़ा। बाद में वे छठ के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन से रवाना हुए। आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए जवान ट्रेनों के दरवाजे खुलवाकर यात्रियों को चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।