Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'

Yamuna Nagar News: नहाय-खाय के साथ आज से मनाया जाएगा चार दिवसीय छठ महापर्व

Fri, 13 Nov 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'
बाड़ी माजरा से दशमेश कॉलोनी में जाने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चार दिन तक चलने वाला यह महापर्व शुक्रवार यानी आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। पर्व की मान्यता के अनुसार नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू होता है।
इस दिन महिलाएं नदियों, सरोवरों व पवित्र तालाबों में अमृतबेला में स्नान करती हैं। इसके बाद घर में रसोई की सफाई कर भोजन तैयार करती हैं। इस दिन सात्विक भोजन बनता है और एक ही समय भोजन किया जाता है।
विज्ञापन

छठ पर्व केवल संतान की उन्नति व स्वास्थ्य के लिए किया जाने वाला व्रत ही नहीं है, बल्कि यह व्रत निसंतान स्त्रियां संतान प्राप्ति के लिए भी करती हैं। वहीं, यह पर्व घर में सुख, शांति, समृद्धि, यश के लिए भी किया जाता है। ऐसा छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं का कहना है। श्रद्धालु पवन कुमार, किरण, राजकुमारी, शोभा, प्रेरणा, मोहिनी, पूनम, आरती, अंजना, बिजेश, सतेंद्र यादव, प्रमोद कुमार ने बताया कि छठ का व्रत भगवान श्रीराम ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की गहरी श्रद्धा
दशमेश कॉलोनी निवासी हेमवंती ने बताया कि वह बचपन से यह व्रत व पूजन देखती आ रही हैं। उनकी मां, दादी के बाद उनकी सास ने इस व्रत का महत्व बताया था। उन्होंने बच्चों की समृद्धि के लिए यह व्रत करना शुरू किया था। उनके सभी बच्चे स्वस्थ हैं और परिवार चला रहे हैं। उनकी इसके प्रति परिवार की गहरी श्रद्धा है।
मइया का आशीर्वाद
दशमेश कॉलोनी निवासी शोभा ने बताया कि शादी से पहले वह परिवार की महिलाओं को यह व्रत करते देखती आई हैं। ससुराल में उनकी सास भी यह व्रत कई वर्षों से कर रही हैं। उनकी छठी मइया के प्रति गहरी श्रद्धा व अटूट विश्वास है। वह छह साल से व्रत कर रही हैं और छठी मइया की कृपा से उन्हें दो पुत्र प्राप्त हुए हैं।
सास ने बताया महत्व
जोड़िया की खड्ड़ा कॉलोनी निवासी नीतू ने बताया कि पर्व के बारे में परिवार से जानकारी मिली थी। शादी के बाद वह यमुनानगर आ गईं। यहां पर भी सास ने व्रत एवं पूजन विधि बताई। वह भी सास सहित परिवार की अन्य महिलाओं के साथ व्रत करेंगी। इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। परिवार में भी उत्साह है।

नहीं खाते लहसुन
सुगंती देवी ने बताया कि वह वर्षों से यह व्रत कर रही हैं। उनकी व उनके परिवार की छठी मइया के प्रति गहरी आस्था है। दिवाली के अगले दिन से घर में लहसुन प्याज का प्रयोग बंद हो जाता है। वहीं, परिवार के सदस्य बाहर भी इसका प्रयोग नहीं करते हैं। यह पर्व उनका परिवार धूमधाम से मनाता है। यह परंपरा पीढि़यों से चल रही ैह।

बाड़ी माजरा से दशमेश कॉलोनी में जाने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता। संवाद

बाड़ी माजरा से दशमेश कॉलोनी में जाने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता। संवाद

बाड़ी माजरा से दशमेश कॉलोनी में जाने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता। संवाद

बाड़ी माजरा से दशमेश कॉलोनी में जाने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता। संवाद

बाड़ी माजरा से दशमेश कॉलोनी में जाने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता। संवाद

बाड़ी माजरा से दशमेश कॉलोनी में जाने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता। संवाद

बाड़ी माजरा से दशमेश कॉलोनी में जाने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता। संवाद

बाड़ी माजरा से दशमेश कॉलोनी में जाने वाला क्षतिग्रस्त रास्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed