फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hathnikund Barrage incident: Search continues for missing personnel in the Yamuna; ten-kilometer area scanned.

हथिनीकुंड बैराज हादसा: यमुना में लापता जवानों की तलाश जारी, दस किलोमीटर का एरिया खंगाला

Wed, 02 Sep 2026 01:29 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, प्रताप नगर (यमुनानगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रताप नगर (यमुनानगर) Published by: Naveen Updated Wed, 02 Sep 2026 01:29 PM IST
सार

थाना प्रभारी प्रताप नगर रोहतास ने बताया कि मंगलवार शाम से ही पुलिस, एनडीआरएफ और आर्मी के जवान लापता जवान की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक यमुना में डूबे जवान का कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Hathnikund Barrage incident: Search continues for missing personnel in the Yamuna; ten-kilometer area scanned.
लापता दो जवानों की तलाश लगातार जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हथिनीकुंड बैराज पर आर्मी की स्पेशल फोर्स की कश्ती डूबने से हुए हादसे के बाद यमुना में लापता दो जवानों की तलाश लगातार जारी है। रातभर हरियाणा और उत्तर प्रदेश की एनडीआरएफ टीमों के साथ आर्मी की कई यूनिट के जवान तथा दर्जनों गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चलाया । जवानों ने बैराज से आगे-पीछे करीब दस किलोमीटर का एरिया खंगाला है। बुधवार सुबह तक लापता जवान का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद से ही हथिनीकुंड बैराज से लेकर यमुना के निचले क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आर्मी के जवानों के साथ एनडीआरएफ की टीमें भी यमुना में संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं। हथिनीकुंड बैराज से लेकर दादूपुर हेड, ताजेवाला, इंद्री और करनाल तक यमुना के करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ाई गई है। हर सम्भावित स्थान पर जवान तैनात हैं।
विज्ञापन


अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
थाना प्रभारी प्रताप नगर रोहतास ने बताया कि मंगलवार शाम से ही पुलिस, एनडीआरएफ और आर्मी के जवान लापता जवान की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक यमुना में डूबे जवान का कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि कल शाम तक एक जवान के डूबने की जानकारी सामने आ रही थी, जबकि बुधवार सुबह से कुछ लोगों द्वारा दो जवानों के डूबने की बात सामने आ रही है। हालांकि आर्मी की ओर से फिलहाल दो जवानों के डूबने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आर्मी के अधिकारी और जवान मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं तथा घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा रही। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यमुना में कितने जवान लापता हैं। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं और लापता जवान की बरामदगी का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed