Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
22 employees went on a hunger strike in Yamunanagar, staged a sit-in protest at the gate of the Municipal Corporation office
{"_id":"68270270d393f802950eee71","slug":"video-22-employees-went-on-a-hunger-strike-in-yamunanagar-staged-a-sit-in-protest-at-the-gate-of-the-municipal-corporation-office-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे 22 कर्मचारी, नगर निगम कार्यालय के गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे 22 कर्मचारी, नगर निगम कार्यालय के गेट पर दिया धरना
सरकार द्वारा मानी गईं मांगों के पत्र जारी न होने के रोष में शुक्रवार को नगर निगम व दमकल कर्मियों ने क्रमिक भूख हड़ताल की। इसके लिए नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के गेट पर धरना दिया। इसमें नगर निगम के 18 व दमकल के चार कर्मचारियों को एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया गया।
क्रमिक भूख हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े नगर निगम के कन्हैया, बलबीर, सुमित, दिलीप रिंकू, गुरमीत, राजेंद्र, विनय, राकेश, संगु, सुमित, राजन, श्यामलाल, राजीव, हंसराज, किशोर व दमकल से सुखबीर सिंह, विजेंद्र पाल, देशराज, विशाल राणा शामिल रहे। धरने की अगुवाई नगर पालिका कर्मचारी संघ से इकाई प्रधान पपला ने की और संचालन सह सचिव रमेश कुमार ने किया।
संघ से महासचिव मांगेराम व दमकल से मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार दमकल के अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन में पांच वर्षों से बढ़ोतरी पर लगी रोक हटाने और फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के सर्जित पदों पर समायोजित कर पक्का करने की मांग व अन्य समस्याओं के समाधान के बजाय कमेटी गठित कर परेशान कर रही है। दमकल कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए एक के बाद एक कमेटियां बनाई गईं।
सरकार लगातार नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगम व दमकल के कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। संघ के साथ 24 मई 2018, 29 अक्टूबर 2022, सात अगस्त 2024 में मानी गई मांगों के पत्र जारी करने में आनाकानी कर रही है। इसके रोष में नगर निगम व दमकल के कर्मचारी नौ जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। मौके पर बलदीप तुंबी, रमन, सोरन, सुरेश, जीतो, कमलेश, श्यामलाल, दमकल से शाखा प्रधान वीरेंद्र धीमान, अभिषेक, विक्की वालिया, विजेंद्र पाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।