फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth and his maternal cousin run over by a canter while returning from a dhaba in Sonipat; both killed.

सोनीपत में ढाबे से लौट रहे युवक व ममेरे भाई को कैंटर ने कुचला, दोनों की मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:06 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:06 PM IST
Youth and his maternal cousin run over by a canter while returning from a dhaba in Sonipat; both killed.
सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे परिवार की खुशियां बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे से मातम में बदल गईं। मंगलवार देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के कारण उसे धक्का लगा रहे युवक व उनके ममेरे भाई को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में विशाल और प्रतीक कुमार घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल, सोनीपत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। दिल्ली के बवाना स्थित अस्थल कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी लक्ष्मी, भाई विशाल, बहन नीलम और मामा के बेटे प्रतीक कुमार के साथ कार में सवार होकर मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे बहालगढ़ फ्लाईओवर पार करने के बाद उनकी कार तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। इसके बाद विशाल और प्रतीक कार से उतरकर पीछे से उसे धक्का लगाने लगे। कार के पिछले पहिये में टक्कर मारने के बाद युवकों को कुचला विकास के अनुसार काफी प्रयास के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई तो विशाल और प्रतीक उसके पास आने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे कैंटर ने कार के पिछले दाहिने पहिये में टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर ने कार के पास खड़े दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद विकास और उनके परिजनों ने नीचे उतरकर दोनों को संभाला। दोनों के शरीर से खून बह रहा था। विकास ने बताया कि कैंटर की गति अधिक होने के कारण वह उसका नंबर नहीं देख सका। एक राहगीर की मदद से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और दोनों को सरकारी अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवक व ममेरे भाई की मौत से मातम विशाल व उनके ममेरे भाई प्रतीक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। एक साथ खाना खाने के बाद घर लौट रहे दोनों युवकों की हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ देर पहले तक परिवार के साथ सामान्य रूप से चल रहा सफर अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026
विज्ञापन

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026

VIDEO: युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

13 Oct 2026

VIDEO: दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, बैटरी-इन्वर्टर और गैस सिलिंडर ले गए चोर

13 Oct 2026

VIDEO: नवरात्र को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी ने डौकी क्षेत्र में किया पैदल गश्त

13 Oct 2026

VIDEO: परचून की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed