फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PR Inspection of paddy purchase and sale system

Sonipat News: खरीद केंद्र में एसडीएम ने पीआर धान की खरीद एवं बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण किया

Thu, 15 Oct 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
PR Inspection of paddy purchase and sale system
गांव कासंडी ​स्थित खरीद केंद्र में पीआर धान की खरीद एवं बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे
गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार ने बुधवार को गांव कासंडी स्थित खरीद केंद्र में पीआर धान की खरीद एवं बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी में धान की खरीद निर्धारित नियमों के अनुसार की जाए।
विज्ञापन


एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली और शौचालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी के साथ ही गोहाना की मुख्य अनाज मंडी में भी धान खरीद की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होनी चाहिए।
विज्ञापन


किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंडी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। एसडीएम ने किसानों से भी अपील की कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में बिक्री के लिए लेकर आएं। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव कविता जैन, उप सचिव उमेद व आढ़ती मौजूद रहे। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि वीरवार से किसान सुबह 5 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक फसल लेकर मंडी में आ सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे तक वाहनों को बाहर निकालना होगा। उसके बाद फसल का उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed