फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The appearance of intersections and crossroads will change

Sonipat News: दीपावली पर 2500 फैंसी लाइटों से जगमग होगा स्वर्णप्रस्थ, चौक-चौराहों की बदलेगी सूरत

Thu, 15 Oct 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The appearance of intersections and crossroads will change
सोनीपत। दिवाली पर इस बार स्वर्णप्रस्थ शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग होगा। नगर निगम ने त्योहार को लेकर शहर की सड़कों, प्रमुख चौक-चौराहों और रेलवे ओवरब्रिज को सजाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत करीब 2,500 सजावटी फैंसी एलईडी, लाइटों की लड़ियां और फॉक्स लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

शहर की सजावट पर निगम की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 15 अक्तूबर को बजट तैयार करने और आगामी एक सप्ताह में ठेका आवंटित कर काम शुरू कराने की योजना है। दिवाली पर शहर को आकर्षक बनाने के लिए प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर विशेष सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इससे बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी त्योहार की रौनक बढ़ेगी। निगम अधिकारियों के अनुसार सजावट के लिए स्थान चिह्नित करने और बजट की रूपरेखा तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है ताकि दिवाली से पहले सभी प्रस्तावित कार्य पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रसेन चौक से देवीलाल चौक तक प्रमुख स्थानों पर सजावट योजना के तहत मुरथल रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक, बस अड्डे के पास देवीलाल चौक, सुभाष चौक और मुरथल अड्डा चौक सहित प्रमुख स्थानों को रोशनी से सजाया जाएगा। शहर के प्रमुख मार्गों और रेलवे ओवरब्रिज पर भी सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे त्योहार के दौरान शहर में आने-जाने वाले लोगों को आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा।
महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास भी होगी रोशनी नगर निगम की योजना में केवल सड़कों और चौक-चौराहों को सजाना ही शामिल नहीं है बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई भी कराई जाएगी।
इसके बाद प्रतिमाओं और आसपास के स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। निगम का मानना है कि इससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ महापुरुषों के प्रति सम्मान का संदेश भी जाएगा।



दिवाली के अवसर पर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और अन्य स्थानों का चयन कर बजट तैयार किया जाएगा। योजना के अनुसार एक सप्ताह के भीतर कंपनी को ठेका देकर लाइटें लगाने का काम शुरू कराने की तैयारी है। - अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed