Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sit-in protest at Geeta Bhawan Chowk against the power and water crisis and sanitation issues; city residents demanded the restoration of basic amenities.
{"_id":"6a5e3854bc9712fe29020cdb","slug":"video-sit-in-protest-at-geeta-bhawan-chowk-against-the-power-and-water-crisis-and-sanitation-issues-city-residents-demanded-the-restoration-of-basic-amenities-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बिजली-पानी संकट और सफाई व्यवस्था के विरोध में गीता भवन चौक पर धरना, शहरवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की बहाली की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: बिजली-पानी संकट और सफाई व्यवस्था के विरोध में गीता भवन चौक पर धरना, शहरवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की बहाली की उठाई मांग
सोनीपत। बिजली, पेयजल संकट एवं बदहाल सफाई व्यवस्था से जूझ रहे शहर के नागरिकों की आवाज बुलंद करने के लिए सोनीपत समाज पंचायत की ओर से गीता भवन चौक पर धरना दिया गया। इसमें शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
संयोजक संजय सिंगला ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली की अघोषित कटौती, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था की बदहाली से नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई क्षेत्रों में लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। शहरवासी अब केवल आश्वासनों से नहीं, बल्कि समस्याओं के स्थायी समाधान की अपेक्षा रखते हैं।
सोनीपत समाज पंचायत ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के विरोध में नहीं, बल्कि सोनीपत शहर के हित और नागरिक सुविधाओं की बहाली के लिए है। पंचायत का उद्देश्य केवल जनहित के मुद्दों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना है।
प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि शहर हमारा है, इसकी बेहतरी की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से शहर के विकास के इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। धरने पर सह संयोजक अशोक खत्री, सरदार मोहन मनोचा, रविंद्र सरोहा, डॉ. पूर्णमल गौड़, जयबीर गहलावत, डॉ. धर्मवीर योगी, अविनाश सेठी, जतिन डेंबला, नरेंद्र धवन, हिमांशु कुकरेजा, सौरभ सचदेवा भी मौजूद रहे
सोनीपत समाज पंचायत ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों के समक्ष इन मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। यह तय किया कि 23 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे सोनीपत समाज पंचायत के पदाधिकारी विधायक निखिल मदान से मिलकर शहर की समस्याओं से अवगत कराएंगे तथा उनके त्वरित समाधान की मांग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।