Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
'Seva Setu' camp and 'Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Mela' organized in Sonipat; stalls set up by 27 departments.
{"_id":"6abb742b04903e8a4c04dd64","slug":"video-seva-setu-camp-and-chief-minister-antyodaya-parivar-utthan-mela-organized-in-sonipat-stalls-set-up-by-27-departments-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन, 27 विभागों के स्टॉल लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन, 27 विभागों के स्टॉल लगाए गए
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 27 विभागों ने स्टॉल लगाए। यहां नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया।
नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी कैंप में पहुंचने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सरल व समयबद्ध तरीके से दिलाएं। सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।
कैंप में नगर निगम, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समेत विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद परिवारों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
पेंशन संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
राजेंद्र नगर निवासी रेखा ने बताया कि उनकी पेंशन बंद हो गई थी। कैंप में पहुंचने पर समस्या का समाधान कर पेंशन दोबारा शुरू कर दी गई। वहीं कोट मोहल्ला निवासी सीमा ने भी पेंशन संबंधी कार्य पूरा होने पर प्रशासन का आभार जताया। दोनों ने कहा कि एक ही स्थान पर अधिकारियों की मौजूदगी से सरकारी काम आसानी से हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।