फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District Bar Elections: Council releases final voter list of 3,307 lawyers.

जिला बार चुनाव : काउंसिल ने 3307 वकीलों की अंतिम मतदाता सूची जारी की

Tue, 25 Aug 2026 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
District Bar Elections: Council releases final voter list of 3,307 lawyers.
49-जिला बार के नोटिस बोर्ड पर फाइनल मतदाता सूची चस्पा करते चुनाव अ​​धिकारी ओमप्रकाश पूनिया व सह
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने 3307 वकीलों की मतदाता सूची जारी की है। वकील 28 अगस्त तक इस सूची पर आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं। यह आपत्तियां ईमेल या काउंसिल के कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करवाई जा सकती हैं।
बार के चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को यह सूची सूचना पट्ट पर भी चस्पा की है। प्रदेश की राजनीतिक राजधानी के बार एसोसिएशन के चुनाव महत्वपूर्ण माने जाते हैं। पहले पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो का बार में लंबे समय तक दबदबा रहा था।
विज्ञापन

पिछली बार उनके समर्थक अरविंद श्योराण का नामांकन आखिरी समय में रद्द हो गया था। इसके बाद दीपक हुड्डा बिना मतदान के ही प्रधान घोषित कर दिए गए थे। इस बार दीपक हुड्डा फिर से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। पूर्व महासचिव दीपक भारद्वाज भी लंबे समय से चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। अरविंद श्योराण ने भी फिर से मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार के भीतर चुनाव का माहौल अब गरमाने लगा है। फिलहाल वकील सामाजिक माध्यमों के जरिये प्रचार में लगे हुए हैं। वे वकीलों के समूहों में अपने लिए वोट मांग रहे हैं। हालांकि, चुनाव अधिकारी ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।

जिला बार के चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। वकील 28 अगस्त तक अपनी आपत्ति या सुझाव भेज सकते हैं। यह सुझाव बार काउंसिल की ईमेल bar election2015@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा, चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में भी इन्हें जमा कराया जा सकता है। मतदान 11 सितंबर को होगा और चुनाव कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed