{"_id":"6919c59d889f292e1b0f66d1","slug":"video-martyrdom-day-of-martyr-kartar-singh-sarabha-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: आजादी आंदोलन के महान शहीद करतार सिंह सराभा के 110वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: आजादी आंदोलन के महान शहीद करतार सिंह सराभा के 110वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
आजादी आंदोलन के महान शहीद करतार सिंह सराभा का 110वां शहीदी दिवस रविवार को गांव बाजिदपुर सबौली में मनाया गया। यह आयोजन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) की तरफ से किया गया।
मुख्य वक्ता एसयूसीआई (कम्युनिस्ट )के राज्य कमेटी सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने बताया कि करतार सिंह सराभा ने 19 साल की छोटी उम्र में आजादी के लिए अपना बलिदान दिया था। करतार सिंह सराभा अमेरिका के अंदर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने कॅरिअर के बजाय क्रांतिकारी आंदोलन में अपना जीवन देना जरूरी समझा। उनके जीवन से यही एकमात्र शिक्षा मिलती है अगर वास्तव में हम उनको श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो वह उनके पद चिन्हों पर चलकर पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करना होगा। यही करतार सिंह सराभा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एआईयूटीयूसी की नेता प्रकाश देवी ने कहा कि करतार सिंह सराभा आज के नौजवानों का सही आदर्श है और उसको आदर्श मान कर ही हमें अपने जीवन को उन्नत करना चाहिए। संचालन एआईडीवाईओ के नेता कामरेड भारत की ओर सेकिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।