Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Health check-up camp organized in Sonipat on the birthday of Satguru Mata Sudiksha Maharaj
{"_id":"67d2a2b79efcf96592095a1a","slug":"video-health-check-up-camp-organized-in-sonipat-on-the-birthday-of-satguru-mata-sudiksha-maharaj-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के जन्मदिन पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के जन्मदिन पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के जन्मदिन पर रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना रहा। दस चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य जांच की जांच कर उन्हें परामर्श दिया।
शिविर में लोगों के रक्तचाप, मधुमेह के साथ पूरे शरीर की जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों को परामर्श देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व संतुलित आहार के महत्व से अवगत कराया। शिविर के दौरान चार पंजीकरण काउंटर लगाए गए व 276 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन से जुड़े काफी अनुयायी मौजूद रहे। संत निरंकारी मंडल, सोनीपत के मुखी रोशनलाल डावर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर वीरवार को सोनीपत सहित भारत के सभी निरंकारी भवनों में लगाया गया।
संत निरंकारी मिशन समय-समय पर सेवा कार्यों के लिए समर्पित है। सेवादल के संचालक सूरज प्रकाश ने बताया कि यह सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं के अनुरूप सेवा, समर्पण व मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। शिविर में डॉ. ईश्वर, डॉ. सरिता, डॉ. नरेंद्र, राजन गिल व सुनील सहित 12 सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।