फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grand welcome for Sonipat's 'Golden' athletes; chants of 'Bharat Mata Ki Jai' echoed during the victory procession.

सोनीपत के गोल्डन खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत, विजय जुलूस में गूंजा भारत माता का जयघोष

Tue, 06 Oct 2026 04:16 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:16 PM IST
Grand welcome for Sonipat's 'Golden' athletes; chants of 'Bharat Mata Ki Jai' echoed during the victory procession.
सोनीपत। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाले सोनीपत के खिलाडिय़ों के शहर लौटने पर मंगलवार को जोरदार स्वागत किया गया। महिला और पुरुष हॉकी टीम में शामिल जिले के सात खिलाडिय़ों के सम्मान में मिशन चौक से औद्योगिक क्षेत्र स्थित हॉकी ग्राउंड तक विजय जुलूस निकाला जा रहा है। इस दौरान शहरवासियों और खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। महिला टीम की चार खिलाडिय़ों ने बढ़ाया सोनीपत का मान स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में सोनीपत की नेहा गोयल, शिल्पी डबास, साक्षी राणा और ज्योति रुमावत शामिल रहीं। वहीं पुरुष हॉकी टीम में जिले के अभिषेक नैन, यशदीप सिवाच और सुमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में योगदान दिया। खिलाडिय़ों के स्वागत के दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। विजय जुलूस के दौरान खिलाडिय़ों के समर्थन में नारे लगाए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मेहनत का फल मिला, अब नजर ओलंपिक पर खिलाडिय़ों ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वर्षों का संघर्ष और मेहनत याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब मैदान पर लगातार मेहनत करता है तो एक दिन उसका परिणाम जरूर मिलता है। अब टीम का लक्ष्य आगामी ओलंपिक है और इसके लिए तैयारियां और अधिक मेहनत के साथ शुरू की जाएंगी। खिलाडिय़ों ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान कुछ गलतियां भी हुईं, लेकिन उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। इन गलतियों को दोहराने के बजाय उनसे सीख लेकर नई रणनीति के साथ ओलंपिक की तैयारी करेंगे। नकारात्मक सोच को दूर रखकर करें मेहनत खिलाडिय़ों ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता के लिए नकारात्मक सोच को कभी दिमाग पर हावी नहीं होने देना चाहिए। दिल से मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण रखा जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में हार-जीत से ज्यादा जरूरी लगातार सीखते रहना है। ओलंपिक का टिकट पक्का, अब अगला लक्ष्य पदक एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। खिलाडिय़ों ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान आगामी ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने और देश के लिए पदक जीतने पर रहेगा। एशियन गेम्स के अनुभव को वे अपनी अगली तैयारी में इस्तेमाल करेंगे। कोच प्रीतम सिवाच बोलीं- मेहनत आज सफल हुई खिलाडिय़ों की कोच प्रीतम सिवाच ने कहा कि वह लंबे समय से खिलाडिय़ों, विशेषकर लड़कियों की तैयारी पर काफी मेहनत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज बेटे के साथ-साथ बेटियों के गले में स्वर्ण पदक देखकर उनकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। खिलाडिय़ों की उपलब्धि उनके लिए गर्व का क्षण है और अब उन्हें अगले लक्ष्य के लिए और बेहतर तैयारी करनी होगी। सोनीपत के सात खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर जिले की हॉकी परंपरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: भीतरगांव में बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं संग हुई बूंदाबांदी

06 Oct 2026

कानपुर: भीतरगांव चौकी क्षेत्र में अवैध खनन की बलि चढ़ा बिजली का खंभा

06 Oct 2026

एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर पंजाब पहुंची विजेता भारतीय हॉकी टीम

06 Oct 2026

Video: फैजुल्लागंज में फिर बढ़ा जलस्तर, जुगाड़ की नाव से जरूरी काम चला रहे लोग

06 Oct 2026

Video: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

06 Oct 2026
विज्ञापन

हरियाणा की 'उड़ान' पहल, जेल से निकले हुनरमंदों को मिली नई पहचान, अब दे रहे सकारात्मक संदेश

06 Oct 2026

यूपी में दो दिन मौसम रहेगा खराब, बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी

06 Oct 2026
विज्ञापन

Video: अयोध्या जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार, मरीज को फर्श पर घसीटकर ले गया

06 Oct 2026

एमपी: आदिवासी किसान का ट्रैक्टर जब्त होने पर 10 घंटे धरने पर बैठे भाजपा विधायक, सीएम हाउस तक पहुंचा मामला

06 Oct 2026

Video: आंधी में पोल्ट्री फार्म धराशायी, बड़ी संख्या में चूजे-मुर्गियों की मौत

06 Oct 2026

भारतीय वायु सेना दिवस, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर फुल ड्रेस रिहर्सल

06 Oct 2026

मंडी: नौकरी से हटाए जाने के बाद आउटसोर्स कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय की हालत नाजुक

06 Oct 2026

युवाओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

06 Oct 2026

गुरुहरसहाए में नशे का इंजेक्शन लगाने से जान गंवाने वाले नौजवान के घर अफसोस करने पहुंची हरसिमरत कौर

हमीरपुर: राठ के पठानपुरा में सनसनी, तालाब में कूदा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई छलांग

06 Oct 2026

‘प्रकृति को चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बनाते?’ साइकिल यात्रा से अनिल जोशी का बड़ा सवाल

06 Oct 2026

हिमाचल में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा, हाथी पर होगा माता का आगमन; 19 को अष्टमी-नवमी का महासंयोग

06 Oct 2026

महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

06 Oct 2026

फरीदकोट भाजपा ने राज्य सरकार के शिक्षा क्रांति के दावों पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

06 Oct 2026

कवर्धा: अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू

06 Oct 2026

उज्जैन: एकादशी पर भांग से बना चंद्रमा-ॐ, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल; महोत्सव भी शुरू

06 Oct 2026

ग्रामीणों ने खोली ‘हर घर नल’ की हकीकत, कंपनी को नोटिस

06 Oct 2026

पानीपत: मनमोहन नगर में अवैध शराब पिलाने के विरोध पर खूनी संघर्ष, तीन गोलियां चलीं

06 Oct 2026

फाइनेंस कंपनी के किश्त की आड़ में चालकों से मारपीट कर वाहन छिनने वाले तीन गिरफ्तार

06 Oct 2026

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

06 Oct 2026

डाला में 20 बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर हुआ यात्रा का स्वागत

06 Oct 2026

VIDEO: छत से गिरकर महिला की माैत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

06 Oct 2026

अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम में एमएलसी तारिक मंसूर यह बोले

05 Oct 2026

देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सात आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed