Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : BJP state president Mohanlal Baroli arrived as the chief guest at the closing ceremony of the NSS camp in Sonipat
{"_id":"677cfbd8d83a1a500b0ba1fe","slug":"video-bjp-state-president-mohanlal-baroli-arrived-as-the-chief-guest-at-the-closing-ceremony-of-the-nss-camp-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में एनएसएस शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में एनएसएस शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में स्वयंसेवकों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। एनएसएस शिविर में बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र दिए जाते हैं, जिनका नौकरियों में भी लाभ मिलता है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मंगलवार को मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को सेवा करने में आनंद आ गया, वह पूरा जीवन आनंदित रहता है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पीएमश्री स्कूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत प्रदेश में इन स्कूलों और विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों को इस प्रकार के शिविर में होने वाली सभी गतिविधियों में भाग लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व मोहनलाल बड़ौली ने स्वयंसेवकों की तरफ से स्कूल में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्वयंसेवकों की प्रतिभा की सराहना की। शिविर में स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।
एनएसएस शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य सुमन बाला ने की। उन्होंने स्टाफ सदस्यों के साथ मुख्यातिथि का शिविर में पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान प्राध्यापिका दर्शन कुमारी, मीनाक्षी, योगिता, विष्णुदत्त, सुभाष कुंडू, अमित, अरुण, कार्यक्रम अधिकारी संगीता व पूनम मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।