Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Along with the sister's Rakhi, the brother's pledge of safety is also essential; 150 helmets distributed.
{"_id":"6a917faf336f4b6db90ab641","slug":"video-along-with-the-sisters-rakhi-the-brothers-pledge-of-safety-is-also-essential-150-helmets-distributed-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत रक्षाबंधन पर अनूठी पहल: बिना हेलमेट वाहन चालकों को पहले दिया गुलाब, फिर हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत रक्षाबंधन पर अनूठी पहल: बिना हेलमेट वाहन चालकों को पहले दिया गुलाब, फिर हेलमेट
सोनीपत। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के प्रेम के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए शहर में अनूठी पहल की गई। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोककर पहले गुलाब का फूल दिया गया और इसके बाद उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित यातायात का संकल्प दिलाया गया। अभियान के दौरान कुल 150 हेलमेट वितरित किए गए।
रोटरी ब्लड बैंक सोनीपत, सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला सोनीपत की महिला एवं युवा इकाई तथा श्री श्याम बाबा जी सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हेलमेट जागरूकता एवं वितरण अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत सुबह 11 बजे ककरोई चौक, गोहाना रोड से हुई। इसके बाद गीता भवन चौक और सुभाष चौक पर भी वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।
अभियान के दौरान आयोजकों ने वाहन चालकों को समझाया कि रक्षाबंधन पर बहन की कलाई पर राखी बांधने के साथ भाई की सुरक्षा का वचन भी जरूरी है। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही परिवार के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना केवल यातायात नियम नहीं, बल्कि अपने परिवार और अपनों के प्रति जिम्मेदारी भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।