{"_id":"6ac0dc9bf3517005f601c70e","slug":"video-aiutuc-activists-staged-a-protest-on-wftu-foundation-day-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएफटीयू स्थापना दिवस पर एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्ल्यूएफटीयू स्थापना दिवस पर एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सोनीपत। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस (डब्ल्यूएफटीयू) के 81वें स्थापना दिवस पर ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया गया। अशोक विहार से प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए महलाना चौक पहुंचे। इस दौरान मजदूरों की समस्याओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिक आंदोलनों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। संगठन के सदस्यों ने साम्राज्यवाद और पूंजीवाद के विरोध में नारे लगाए तथा युद्ध के बजाय रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरि प्रकाश ने कहा कि संगठन के अनुसार मौजूदा आर्थिक व्यवस्था में मुनाफे को प्राथमिकता मिलने से धन कुछ बड़ी कंपनियों के पास केंद्रित हो रहा है। उन्होंने मजदूरों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान देश में चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी संगठन की ओर से सवाल उठाए गए। हरि प्रकाश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पक्षपात पूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने व चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया को लोकतांत्रिक बनाने की मांग की। इस अवसर पर एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी, जिला सचिव बलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामफल, सेवानंद, प्रताप सिंह और करतार सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।