{"_id":"6a942028d33e66a2140f0220","slug":"video-a-yajna-was-performed-in-sonipat-city-for-the-spiritual-peace-of-the-sweeper-ghosts-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत शहर में सफाई करने वाले भूतों की आत्मिक शांति के लिए हुआ यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत शहर में सफाई करने वाले भूतों की आत्मिक शांति के लिए हुआ यज्ञ
सोनीपत। खरखौदा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों और नगरपालिका के बीच चल रहे विवाद ने रविवार को अनोखा रूप ले लिया। सफाई ठेके में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने शहर में सफाई करने वाले अदृश्य 30 कर्मचारियों की आत्मिक शांति के लिए हवन किया। पार्षद नवीन दहिया के नेतृत्व में जय नारायण धर्मशाला में आयोजित हवन में पार्षदों व शहरवासी शामिल हुए।
पार्षदों का आरोप है कि नगरपालिका के सफाई ठेके में 55 सफाई कर्मचारियों का उल्लेख है, लेकिन मौके पर करीब 25 कर्मचारी ही शहर में सफाई करते दिखाई देते हैं। पार्षदों का कहना है कि बाकी करीब 30 कर्मचारी न उन्हें दिखाई देते हैं और न ही शहरवासियों को। इसके बावजूद इन कर्मचारियों के नाम पर ठेकेदार को भुगतान किया जा रहा है। इसी तंज के साथ पार्षदों ने इन ‘अदृश्य सफाई कर्मियों’ को भूत-प्रेत मानते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए हवन किया।
हवन में मौजूद शहरवासियों ने भी पार्षदों की मांग का समर्थन किया। उनका कहना था कि जितने सफाई कर्मचारी वास्तव में शहर में काम कर रहे हैं, उनकी उपस्थिति सुनिश्चित होने के बाद ही ठेकेदार का भुगतान किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।