{"_id":"68abfda5ff07dff1fd04ce56","slug":"video-waterlogging-in-rohtak-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: 41 एमएम बारिश से बनी जलभराव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में आए बदलाव से देर रात रोहतक में जोरदार बारिश हुई। शहर में रात से अब तक 41 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश ने गली मोहल्लों व कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बना दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के चलते आवागमन मुश्किल हो गया।
जिले में रविवार रात से सोमवार सुबह तक औसत 23 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण जल निकासी लोगों की परेशानी बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के हालात और भी बुरे हैं। यहां बाढ़ के हालात बने हुए हैं। खेतों में भी बारिश के बाद पानी का स्तर और बढ़ गया है। ऐसे में किसानों की फसलों को बचाने की चिंता भी बढ़ गई है। रोहतक में सोमवार को 41 मिलीमीटर, महम में 27, सांपला में 17, कलानौर में 27 व लाखन माजरा में 30 मिलीमीटर बारिश हुई।
शहर के गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, मेडिकल मोड़, एमडीयू के सामने, आकाशवाणी के पास, प्रेमनगर, सुभाष रोड, सेक्टर दो-तीन, सोनीपत रोड, मानसरोवर कॉलोनी, शीला बाईपास, माता दरवाजा रोड, गोकर्ण डेरे के पास, जनता कॉलोनी, वैश्य कॉलेज रोड, कन्हेली रोड, बजरंग भवन, हाउसिंग बोर्ड, चिन्योट कॉलोनी, तिलक नगर, हिसार रोड, सुनारिया, अग्रसेन चौक, रेलवे व किला रोड, कृष्णा कॉलोनी, जींद बाईपास पर जलभराव नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।