{"_id":"6ae65c4386db0a865105bd1f","slug":"complete-ban-on-firecrackers-in-ncr-action-will-be-taken-against-violations-sdm-rohtak-news-c-200-1-bgh1003-128718-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन
बादली। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। एसडीएम विशाल कुमार ने शनिवार को बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और आतिशबाजी पर तुरंत प्रभाव से रोक रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी लागू होगा। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से पटाखों का ऑर्डर, बिक्री या आपूर्ति नहीं कर सकेगा।
एसडीएम ने बताया कि पटाखों से निकलने वाला धुंआ वायु गुणवत्ता को खराब करता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।