Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Work on Amrit Pharmacy and Vita Parlour remains

Rohtak News: अमृत फार्मेसी और वीटा पार्लर का काम अधूरा, सीएम आज करेंगे उद्घाटन

Sun, 01 Nov 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Work on Amrit Pharmacy and Vita Parlour remains
31जेएनडी09- नागरिक अस्पताल में बन रहे अमृत फार्मेसी और वीटा पार्लर का शनिवार शाम तक अधूरा काम।
जींद। प्रदेशभर के अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री अमृत फार्मेसी और वीटा पार्लर का उद्घाटन करेंगे लेकिन जींद के नागरिक अस्पताल में दोनों केंद्रों के सामने फर्श पर ब्लॉक लगाने का काम उद्घाटन से एक दिन पहले तक अधूरा था। प्रशासन ने सीएम कार्यक्रम से पहले पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए गोहाना रोड पर अस्पताल के मुख्य गेट के पास अमृत फार्मेसी और वीटा पार्लर तैयार किए जा रहे हैं। अमृत फार्मेसी का भवन और अंदर की व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। यहां दवाओं के रैक लगाए जा चुके हैं और दवाओं की सूची तैयार करने के लिए सॉफ्टवेयर भी इंस्टॉल कर दिया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर और फार्मासिस्ट की व्यवस्था भी कर दी गई है। कर्मचारियों के सामने बचे हुए समय में काम को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करना चुनौती बना रहा।
विज्ञापन


कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं
अमृत फार्मेसी का उद्देश्य मरीजों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध करवाना है। अस्पताल में कई बार कुछ दवाएं उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। ऐसे में अमृत फार्मेसी शुरू होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। यहां ब्रांडेड दवाएं भी बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध करवाने की योजना है। इससे मरीजों को दवाओं के विकल्प मिल सकेंगे और जेब पर पड़ने वाला बोझ कम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीटा के सभी उत्पाद मिलेंगे
अस्पताल परिसर में वीटा पार्लर भी खोला जा रहा है। यहां दूध, दही, घी, लस्सी, मिठाई और आइसक्रीम सहित वीटा के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध करवाने की योजना है। इससे मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को भी खाने-पीने की चीजें एक ही जगह मिल सकेंगी।


फर्श पर ब्लॉक लगाने का काम उद्घाटन से पूरा कर लिया जाएगा। अमृत फार्मेसी और वीटा पार्लर को मरीजों की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है। दोनों केंद्र शुरू होने से अस्पताल आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
-- डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
फोटो कैप्शन
31जेएनडी09-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed