{"_id":"6ae65bf5f37d2ae7e0016ff7","slug":"youth-in-bahadurgarh-ran-with-a-resolve-for-national-unity-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-128713-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राष्ट्रीय एकता के संकल्प लेकर बहादुरगड़ में दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राष्ट्रीय एकता के संकल्प लेकर बहादुरगड़ में दौड़े युवा
विज्ञापन
-फोटो 86 : रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाते विधायक राजेश जून व पूर्व विधायक नरेश कौशिक। स्रोत स
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी एवं राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने दौड़ में भाग लेकर देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में विधायक राजेश जून और पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी जगनिवास ने की।
सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी : राजेश जून
बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
पटेल का जीवन देश की एकता के प्रति रहा समर्पित : कौशिक
कार्य्रकम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसीपी प्रदीप नैन, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, सचिव प्रवीण, जोगिंदर सिंधु, एसडीओ विक्की गहलावत, सुमन, पूजा, कृष्ण चंद्र, अश्वनी शर्मा, अशोक शर्मा, राजेश, धर्मवीर वर्मा, जसबीर सैनी, टोनी सरपंच सहित अन्य उपस्थित थे।
-फोटो 86 : रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाते विधायक राजेश जून व पूर्व विधायक नरेश कौशिक। स्रोत सूचना विभाग