{"_id":"6ae65d53837413c4c4020984","slug":"jhajjar-was-part-of-rohtak-until-1997-it-has-seen-rapid-development-over-the-last-29-years-rohtak-news-c-17-1-rtk1058-947401-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 1997 से पहले रोहतक का हिस्सा था झज्जर, 29 साल में लगे विकास को पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 1997 से पहले रोहतक का हिस्सा था झज्जर, 29 साल में लगे विकास को पंख
विज्ञापन
झज्जर। अंग्रेजों के शासनकाल और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी झज्जर लंबे समय तक रोहतक जिले का अभिन्न हिस्सा यानी तहसील रहा।1 नवंबर 1966 को हरियाणा के अलग राज्य बनने के समय भी झज्जर रोहतक जिले के अंतर्गत एक प्रमुख उपमंडल (तहसील) था। रोहतक जिले का हिस्सा रहते हुए भी झज्जर ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में यहां के लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1922 में स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रप्रेमियों ने ऐतिहासिक घंटाघर पर तिरंगा फहराकर अंग्रेजों को चुनौती दी थी। शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में वर्ष 1915 में स्थापित झज्जर गुरुकुल और उसका पुरातात्विक संग्रहालय भी पूरे उत्तर भारत में विशेष पहचान रखता है।
प्रशासनिक और विकास संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रोहतक जिले का विभाजन किया गया। 15 जुलाई 1997 को झज्जर को रोहतक से अलग कर हरियाणा का 21वां जिला बनाया गया। तब से इसका प्रशासनिक संचालन स्वतंत्र जिले के रूप में हो रहा है। इन 29 वर्षों में जिले ने शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
अब रोहतक और दिल्ली पर शिक्षा की निर्भरता हुई कम
जिला बनने से पहले उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए झज्जर के विद्यार्थियों को रोहतक या दिल्ली पर निर्भर रहना पड़ता था। पिछले कुछ वर्षों में जिले के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। बादली, कुलाना और मातनहेल क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना के साथ कई निजी शिक्षण संस्थान और आईटीआई भी खुले हैं। बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कॉलेज खोले गए हैं। स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट बोर्ड और विज्ञान प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा कई नए सरकारी स्कूल भवनों का निर्माण भी हुआ है।
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान से बढ़ी पहचान
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में झज्जर ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। बाढ़सा गांव में स्थापित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान और एम्स का ट्रॉमा सेंटर जिले की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं। इससे झज्जर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है। जिला मुख्यालय स्थित सामान्य अस्पताल का आधुनिकीकरण किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के नेटवर्क को मजबूत किया गया है। अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा मशीनें भी स्थापित की गई हैं।
बुनियादी ढांचा हुआ विकसित
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय, आधुनिक अदालत परिसर और विभिन्न प्रशासनिक भवनों का निर्माण किया गया है। विभिन्न शहरी विकास योजनाओं के तहत सेक्टर-6 और अन्य रिहायशी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज लाइनों के विस्तार और पक्की गलियों का निर्माण हुआ है। आने वाले समय में झज्जर-गुरुग्राम रोड सहित अन्य सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।
एक्सप्रेस-वे ने आसान किया आवागमन, रेलवे में बढ़ेंगी सुविधाएं
परिवहन और कनेक्टिविटी के मामले में झज्जर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नजदीक होने का लाभ मिला है। केएमपी और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से माल ढुलाई और आवागमन सुगम हुआ है। झज्जर-फर्रुखनगर रोड के चौड़ीकरण और विभिन्न राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण से दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक की ओर आवागमन आसान हुआ है। अस्थल बोहर-रेवाड़ी रेल लाइन के दोहरीकरण से भविष्य में रेल सुविधाओं में विस्तार होगा। इसके अलावा झज्जर-लोहारू रेलवे लाइन बनने से भी आवागमन को सुविधा मिलेगी।
क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा भी झज्जर में है। जिले में कुल 197 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें रोडवेज की 171 और लीज पर ली गई 26 बसें शामिल हैं।
खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने बनाई पहचान
झज्जर ने हरियाणा की खेल नर्सरी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जिले के युवाओं ने कुश्ती, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। सरकार और खेल विभाग की ओर से जिले के खेल स्टेडियमों का आधुनिकीकरण भी किया गया है। अमर सहरावत, सुरुचि फौगाट, मनु भाकर, सुखचैन सिंह, दीपक पूनिया, दीक्षा डागर, सुमित नांगल, हनी गोरिया, कनिष्क चौहान, तनिष्का शर्मा और पूर्वा सिवाच जैसे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले को पहचान दिलाई है।