{"_id":"6946648247638d11a20afb28","slug":"video-students-demanded-postponement-of-the-paper-2025-12-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: छात्रों ने की पेपर पोस्टपोन करवाने की मांग, बोले- सुचारू रूप से नहीं चली कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: छात्रों ने की पेपर पोस्टपोन करवाने की मांग, बोले- सुचारू रूप से नहीं चली कक्षाएं
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) हर दिन कोई न कोई घटना हो जाती है या विद्यार्थियों की ओर से विरोध प्रदर्शन होता है। वीरवार को यूआईईटी विभाग के बीटेक मैकेनिकल थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने छात्र एकता जिंदाबाद और बिना पढ़ाई पेपर नहीं चलेगा के नारों के साथ विभाग से वीसी ऑफिस तक विरोध मार्च निकाला। विद्यार्थियों ने पेपर पोस्टपोन करवाने की मांग की।
एसएफआई नेता अमित पिलाना ने कहा कि इंजीनियरिंग मैकेनिक्स जैसे तकनीकी विषय की कक्षाएं सुचारू रूप से नहीं लगाई गईं। छात्रों में इस बात को लेकर गहरा असंतोष था कि यदि वे इस विषय में फेल होते हैं, तो उन्हें भारी आर्थिक बोझ सहना पड़ेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो रीचेकिंग और री-अपियर की फीस में हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। छात्रों के भारी विरोध को देखते हुए डीन ऑफ एकेडमिक डॉ. एससी मलिक ज्ञापन लेने के लिए वीसी ऑफिस के बाहर आए। उन्होंने छात्रों की जायज मांगों को सुना और स्पष्ट आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम किसी भी छात्र के साथ भेदभाव ना करते हुए इंजीनियरिंग मैकेनिक्स के पेपर को छात्रों की सुविधा के अनुसार एक माह से डेढ़ माह समय देते हुए पेपर बाद में करवाने का कार्य करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।