Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
सीजेपी के पूर्व प्रभारी अंकित भारद्वाज बोले - संगठन मजबूत करो, स्कॉलरशिप पर बात करो, डरना मत
{"_id":"6afaf031db4896bd09094c10","slug":"video-sajapa-ka-parava-parabhara-akata-bharathavaja-bl-sagathana-majabta-kara-sakalrashapa-para-bta-kara-darana-mata-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीजेपी के ईस्ट प्रभारी अंकित भारद्वाज बोले - संगठन मजबूत करो, मुद्दों पर बात करो, डरना मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेपी के ईस्ट प्रभारी अंकित भारद्वाज बोले - संगठन मजबूत करो, मुद्दों पर बात करो, डरना मत
रोहतक। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से छोटू राम धर्मशाला में आयोजित संगठन विस्तार कार्यक्रम में पार्टी के ईस्ट प्रभारी अंकित भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां भी सरकार को दिखता है कि आम लोग साथ जुड़ गए हैं, आम लोग सड़कों पर आते हैं, वहीं सरकार डर जाती है। यही जंतर-मंतर पर हो रहा है। पहली बार जंतर-मंतर में मूवमेंट हो रहा था तो जंतर-मंतर को ही डीलिस्ट कर दिया गया।
अंकित भारद्वाज ने तीन बातों पर ध्यान देने को कहा। सबसे पहले संगठन मजबूत करना है। कोई भी लड़ाई जीतनी है तो संगठन बहुत जरूरी है। हर्ष, सौरभ, प्रियंका, दीपक भाई जैसे सौ लोग जो जनता की आवाज उठाते हैं, अगर इकट्ठे हो जाएं तो सत्ता का क्या हाल होगा। हर राज्य में ऐसे सौ लीडर पैदा होंगे तो सरकार अपने आप घबरा जाएगी। हमें देश के अंदर लीडर पैदा करने हैं, गांव-गांव, वार्ड लेवल तक राष्ट्रव्यापी संगठन बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड, बिहार सहित तीन राज्यों में दौरा कर चुके हैं। हर राज्य में यही कह रहे हैं कि पहले ग्राउंड लेवल तक संगठन का निर्माण करो। हरियाणा की टीम संगठन मजबूत करने का काम बहुत जबरदस्त कर रही है, अन्य राज्यों को भी हरियाणा से सीखना चाहिए।
कहा कि दूसरी बात मुद्दों पर बात करनी है। ये आपको जातिवाद में, धर्म में उलझाएंगे। हमें इनसे शिक्षा, अस्पताल, कानून-व्यवस्था पर बात करनी है। सरकार को बारह साल हो गए हैं, महिलाओं के खिलाफ इतने अपराध हुए, कहां है सरकार, क्या है लॉ एंड ऑर्डर। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, धर्म, जातिवाद मिले तो खड़े होकर मुद्दों की बात करनी है।
तीसरी सबसे जरूरी बात डरना नहीं है, घबराना नहीं है। सरकार के पास कुछ नहीं बचा। दस तारीख को दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात थे। पंद्रह हजार से ज्यादा लोगों को डिटेन कर लिया, घर-घर पर चालीस हजार से ज्यादा पुलिस वाले लगा दिए। सरकार बिल्कुल डर चुकी है। जोश के साथ-साथ होश से काम लेना है। इनकी प्लानिंग से जबरदस्त प्लानिंग करके टक्कर देंगे तभी जीत पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।