{"_id":"678210d080e75d871c0e850c","slug":"video-rahataka-pajaaaii-ka-anabthha-karamacara-haugdhatal-para-gae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक पीजीआई के अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक पीजीआई के अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर गए
रोहतक पीजीआई के अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने खुद को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग उठाई।
शनिवार सुबह पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी विजय पार्क में इकट्ठा हुए। यहां सभी ने ठेके प्रथा का विरोध करते हुए इसे समाप्त करने की मांग उठाई। साथ ही हड़ताली कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 2 साल से उनका न तो वेतन बढ़ा है और न हीं अन्य लाभ मिले हैं। कर्मचारियों के अन्य मामले भी लंबित हैं।
इस संबंध में संस्थान के अधिकारियों को पहले अवगत कराया जा चुका है। उन्हें लिखित में अपनी शिकायत देकर समाधान की अपील की जा चुकी है। इसके बावजूद इस ओर कोई सुधार नहीं हुआ है। इसीलिए धरने पर बैठना पड़ा है। सोमवार को संस्थान में बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।