Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
VIDEO : रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरक्षण वर्गीकरण पर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल को दी सलाह
{"_id":"6735b07790d909795c0c0092","slug":"video-rahataka-ma-bhajapa-parathasha-athhayakashha-na-aarakashhanae-varagakaranae-para-kagarasa-vathhayaka-gata-bhakakal-ka-tha-salha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरक्षण वर्गीकरण पर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल को दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरक्षण वर्गीकरण पर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल को दी सलाह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ काम करने वालों की भी रिपोर्ट मिली है। भाजपा की कई आंखें हैं। समय आने पर उनको उनकी जगह दिखा दी जाएगी। बड़ौली वीरवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में सवालों का जवाब दे रहे थे।
विधानसभा चुनाव में भाजपा में रहकर भाजपा के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को लेकर पूछ गए सवाल पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी, पार्टी संगठन के अलावा सामाजिक संगठनों से भी ऐसे नेताओं की विधानसभा वाइज रिपोर्ट मिली है। सभी रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ऐसे नेताओं की सूची तैयार हो गई है। पार्टी छोड़ने व पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व समय आने पर निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। पार्टी ने 10 लाख की सदस्यता का आंकड़ा पार कर लिया है।
50 लाख सदस्य बनाए जाने हैं। साधारण सदस्य बनाने के बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। जब तक पार्टी के संगठन की प्रक्रिया चल रही है, तब तक किसी बाहरी नेता या कार्यकर्ता और पार्टी में छोड़ने वालों को वापस पटका पहनाकर पार्टी में नहीं लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।