Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shortage of medicines at the civil

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में दवाओं का टोटा, खाली हाथ लौट रहे मरीज

Tue, 17 Nov 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shortage of medicines at the civil
17जेएनडी25: दवा खिड़की के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को दवाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। डॉक्टर से जांच करवाने के बाद जब मरीज दवा खिड़की पर पहुंचते हैं तो उन्हें पर्ची पर लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रहीं। किसी मरीज को एक दवा कम दी जा रही है तो किसी को दो दवाओं के लिए बाहर मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यहां तक कि सामान्य बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी दवाओं पर अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है। अस्पताल की दवा खिड़की के बाहर उपलब्ध और अनुपलब्ध दवाओं की सूची लगाई गई है।
विज्ञापन

इस सूची में 90 से अधिक तरह की दवाओं के सामने नो लिखा हुआ है। दवाओं की सूची भी नियमित रूप से अपडेट नहीं हो रही। ऐसे में मरीजों को यह पता लगाने में परेशानी होती है कि डॉक्टर की लिखी दवा अस्पताल में मिलेगी या नहीं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में उपचार के लिए आने के बाद भी उन्हें दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। दवाओं की कमी का असर मानसिक रोगियों पर भी पड़ रहा है। नियमित रूप से दवा लेने वाले मरीजों को अस्पताल में दवा नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। मानसिक रोगों की दवाएं बीच में छूटने से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ जाती है। इसके अलावा सर्जन द्वारा लिखी दवाइंया भी नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में मानसिक रोग का उपचार करवाने पहुंचे पेगां निवासी पवन के परिजन ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के बाद नियमित रूप से ली जाने वाली दवाएं लिखीं, लेकिन दवा खिड़की पर पहुंचने पर इनमें से जरूरी दवा उपलब्ध नहीं बताई गई। मरीज को नियमित दवा की जरूरत है, ऐसे में परिजनों को बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ी। उनका कहना है कि मानसिक रोगियों के लिए दवा का नियमित मिलना जरूरी है। अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


शहर से आए मरीज संजय ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल में सर्जन से जांच करवाने आया था। डॉक्टर ने पर्ची पर कई दवाएं लिखीं लेकिन दवा खिड़की पर एक दवा उपलब्ध नहीं मिली। कर्मचारियों ने दवा नहीं होने की बात कही, जिसके बाद उसे बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ी। जब सामान्य बीमारी की दवा भी अस्पताल में नहीं मिल रही तो गरीब मरीजों को इलाज के साथ दवाओं का खर्च भी उठाना पड़ रहा है।



अस्पताल में मरीजों को कौनसी दवाई नहीं मिल रही। इसकी जानकारी उनको नहीं है। इसके बारे में संबंधित डाक्टरों से जानकारी ली जाएगी। अस्पताल में दवाईयों की कमी नहीं है। दवा खिड़की के बाहर भी सूची को प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश दिए जाएंगे।
--डॉ. सुमन कोहली सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed