जींद। श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री श्याम प्रचार महिला समिति की ओर से घंटाघर के पास स्थित सेठों वाली धर्मशाला में श्री श्याम वंदना महोत्सव श्रद्धा से मनाया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने केक काटकर बाबा श्याम के जन्मोत्सव की रस्म निभाई।
कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा के पुत्र रुद्राक्ष मिड्ढा, राजकुमार गोयल, डॉ. रमेश बंसल, डॉ. कामिनी शर्मा, डॉ. पूजा बंसल, शशि बतरा, एनएन शर्मा और रमेश ढिल्लो अतिथि के रूप में पहुंचे। महोत्सव की अध्यक्षता समिति प्रधान ममता बंसल ने की, जबकि मंच संचालन नरेश भजनी ने किया। महोत्सव में सोनीपत से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सांवरिया ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज पर श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में झूमते रहे। राजकुमार गोयल ने कहा कि बाबा श्याम के दरबार में सच्चे मन से आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। बाबा की भक्ति हमें सेवा, समर्पण, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ समाज को एकजुट करने का भी माध्यम हैं। इस अवसर पर सोनिया बंसल, लक्ष्मी गर्ग, ममता गोयल, सुनीता कपूर, सरिता सिंगला, सुमन मित्तल, साधना गुप्ता, अनीता गर्ग, रेखा मित्तल, मोनिका गर्ग, मंजू गोयल, अंजू सिंगला, आशीष जिंदल, अभिषेक बंसल, सावर गर्ग, सोनू जैन, पवन बंसल और गोपाल जिंदल मौजूद रहे।