{"_id":"69ca3874330c6054120746e3","slug":"video-organizing-police-school-program-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अमर उजाला फाउंडेशन ने एसआरएस स्कूल में आयोजित किया पुलिस पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अमर उजाला फाउंडेशन ने एसआरएस स्कूल में आयोजित किया पुलिस पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसआरएस स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के दौरान पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसएचओ लाखन माजरा आईपीएस रवींद्र कुमार ने शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल से नहीं, किताबों से करीबी बनाओ। बढ़ते साइबर अपराध में युवाओं को जागरूक होना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार के अनजान लिंक को क्लिक नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी साइबर अपराध के शिकार होते हैं, इसके लिए तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने ये भी कहा कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय सेल्फ स्टडी को देना चाहिए। दूसरों को जागरूक करने के लिए पहले स्वयं अपनी आप को जागरूक बनाना है। इस दौरान स्कूल के निदेशक डॉ. सुमित शर्मा, जिला समन्वयक अनुज मलिक, कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर, अमनदीप, डॉ. सतीश, डॉ. सुशील व डॉ. पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।