Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Not money, but self-respect is what’s needed... Former Minister Batra entangled in a one-rupee case: Surendra Madu
{"_id":"6b0554465dafb3cd570fbc80","slug":"video-not-money-but-self-respect-is-whats-needed-former-minister-batra-entangled-in-a-one-rupee-case-surendra-madu-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैसा नहीं, आत्मसम्मान चाहिए... एक रुपये के केस में फंसे पूर्व मंत्री बत्रा : सुरेंद्र माडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा नहीं, आत्मसम्मान चाहिए... एक रुपये के केस में फंसे पूर्व मंत्री बत्रा : सुरेंद्र माडू
एडवोकेट सुरेंद्र माडू ने मंगलवार को सिंचाई विश्राम गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व गृह मंत्री सुभाष बत्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बत्रा ने 20 मई 2023 को अपने निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए उनके खिलाफ बेबुनियाद, तथ्यहीन और आधारहीन आरोप लगाए थे।
माडू ने बताया कि बत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सीएम विंडो पर ऐसे व्यक्ति बैठे हैं, जो शिकायतकर्ता से रिश्वत लेकर उसकी फाइल आगे भेजते हैं और रिश्वत न देने वालों की फाइल दबा देते हैं। माडू ने कहा कि बत्रा को सीएम विंडो की व्यवस्था के बारे में कोई ज्ञान ही नहीं था। यह व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुरू की थी। बत्रा ने केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करने का काम किया।
माडू ने बताया कि बत्रा के अपशब्दों और आरोपों के खिलाफ उन्होंने 2 जून को नोटिस दिया था लेकिन बत्रा ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। जवाब न मिलने पर उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दायर किया। मामले में उनकी ओर से तीन गवाहों के साथ प्री-एविडेंस पूरी करवाई गई। इसके बाद कोर्ट ने बीएनएस की धारा 223 के तहत प्री-समनिंग के आदेश पारित कर बत्रा को 21 दिसंबर 2026 को कोर्ट में पेश होकर सफाई देने का मौका दिया है।
माडू ने कहा कि बत्रा ने उनसे संपर्क करने की कोई कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है, वे वरिष्ठ हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बत्रा जिले की जनता की ओर से नकारे जा चुके हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि वे किस पार्टी में हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान बत्रा रात को डेढ़ बजे भाजपा कार्यालय में एक पूर्व पार्षद की गाड़ी में बैठकर गए थे।
माडू ने कहा कि मैंने मात्र एक रुपये का मानहानि का केस डाला है। मेरा मकसद पैसा नहीं, बल्कि यह अहसास कराना है कि चाहे आम कार्यकर्ता हो या पूर्व मंत्री, किसी का भी आत्मसम्मान सबसे बड़ी चीज है। उन्होंने कहा कि बत्रा को कोर्ट के समक्ष आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अगर उन्हें रोहतक कोर्ट में न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायालय तक जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।