{"_id":"6ab39c3bb1edfd232d0a2cd2","slug":"video-former-haryana-cm-hooda-sets-out-to-consolidate-his-political-stronghold-in-rohtak-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में अपने सियासी गढ़ को साधने निकले हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में अपने सियासी गढ़ को साधने निकले हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा सीट से विधायक चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जनसंपर्क अभियान बुधवार को शुरू हुआ। अभियान के तहत हुड्डा 23 से 28 सितंबर और 3 व 4 अक्तूबर को अपने विधानसभा क्षेत्र के करीब 55 से अधिक गांवों में पहुंचकर लोगों से बातचीत करेंगे।
अभियान की शुरुआत ब्राह्मणवास गांव से हुई। चौधरी भूपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि आप सब मेरा परिवार है। आज खास तौर पर मैं आपसे सलाह करने, आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। पहलवान अपने शारीरिक बल के जोर पर अखाड़े में उतरता है। जबकि राजनीति में नेता जनता के दम पर लड़ता है। भाजपा व अन्य दलों से लड़ने के लिए मुझे आपके आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत है। उन्होंने महंगाई, किसानों के मुद्दों, बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर तीखे हमले बोले।
मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा शासन काल में हरियाणा हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। केवल अपराध बढ़ा है। आरोप लगाया कि जो प्रदेश पहले देश में पहले स्थान पर था, वह चौदहवें स्थान पर पहुंच गया। मैं अपने लोगों से सलाह करने आया हूं। यहां से मेरे परिवार को लंबे समय से आशीर्वाद मिलता रहा है। हुड्डा बुधवार को ब्राह्मणवास के बाद बसंतपुर, धामड़, रिठाल, काहनी, जसिया, घिलौड़ खुर्द और घिलौड़ कलां का दौरा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।