{"_id":"69e3661722c0699daa091c58","slug":"video-fire-workers-strike-in-rohtak-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल अपनी मांगों को लेकर 11वें दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल अपनी मांगों को लेकर 11वें दिन भी रही जारी
मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक बातचीत न होने के कारण कर्मियों में भारी रोष है। राज्य उप प्रधान अरुण ढुल ने कहा कि सरकार का उदासीन रवैये ठीक नहीं है। दमकल कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा करते हैं लेकिन जब उनके अपने अधिकारों की बात आती है, तो सरकार मूकदर्शक बनी रहती है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में लगी भीषण आग के दौरान राहत कार्य में जान गंवाने वाले बहादुर कर्मचारियों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिजनों को नौकरी दी जाए। जब तक सरकार फरीदाबाद की घटना के पीड़ितों को उचित मुआवजा और कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला उप प्रधान नरेंद्र सिंह, कैशियर राजेश खोखर, उप कैशियर जयबीर सिंह व राज्य सदस्य समेराम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।