{"_id":"6ae2eb9c0dd5f1844308be79","slug":"video-ex-servicemen-express-anger-over-the-poor-condition-of-the-martyrs-memorial-in-rohtak-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में शहीद स्मारक की बदहाली पर पूर्व सैनिकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में शहीद स्मारक की बदहाली पर पूर्व सैनिकों में रोष
लघु सचिवालय के गेट पर शहीदों की याद में बने स्मारक की बदहाल स्थिति को लेकर हरियाणा पूर्व सैनिक संघ ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। संघ के प्रवक्ता सूबेदार कैप्टन जगबीर मलिक ने बताया कि सचिवालय गेट पर बना शहीद स्मारक पिछले काफी दिनों से टूटा-फूटा पड़ा है। इसकी हालत खराब है और सम्मान के प्रतीक इस स्मारक की अनदेखी हो रही है।
पूर्व सैनिकों ने बताया कि इस बारे में मेयर साहब को ज्ञापन दिया गया था, दोबारा रिमाइंडर भी कराया गया। डीसी ऑफिस में लगने वाले दरबार में भी लेटर देकर मरम्मत की मांग की गई लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसी को लेकर वीरवार को पूर्व सैनिक लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान कैप्टन जगबीर मलिक के साथ कैप्टन बलवान सिंह, सूबेदार ओपी नरवाल, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। पूर्व सैनिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहीद स्मारक की शीघ्र मरम्मत करवाकर शहीदों का सम्मान लौटाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।