Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Dheeraj Kundu Murder Case: Villagers prepare for last rites; Khap chief claims woman strangled the youth to death.
{"_id":"6abb6eff871346f26b05ccb2","slug":"video-dheeraj-kundu-murder-case-villagers-prepare-for-last-rites-khap-chief-claims-woman-strangled-the-youth-to-death-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"धीरज कुंडू हत्याकांड: ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार, खाप प्रधान का दावा महिला ने की युवक की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरज कुंडू हत्याकांड: ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार, खाप प्रधान का दावा महिला ने की युवक की गला घोंटकर हत्या
टिटौली गांव के युवक धीरज कुंडू की हत्या का राज ग्रामीणों ने खुलने का दावा किया है। मंगलवार को एसपी से मिलकर आए कुंडू खाप के प्रधान जयबीर कुंडू ने मीडिया के सामने केमरे पर कहा कि महिला ने ही युवक की गला दबाकर हत्या की है। जल्द पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। वे शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर देंगे।
शनिवार की रात टिटौली निवासी 25 वर्षीय धीरज कुंडू अचेत हालत में शहर के प्रवेश नगर में किराए के मकान में मिला था। रात करीब 12 बजे लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली महिला सुनीता उर्फ स्वीटी ने कॉल करके पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस ने धीरज को पीजीआई में दाखिल कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। धीरज के पिता ने आरोप लगाया था महिला सुनीता उर्फ स्वीटी ने ही उसके बेटे की गला दबाकर या फांसी पर लटकाकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली। सोमवार को टिटौली के ग्रामीण एसपी से मिले और मामले की जांच सीआईए पुलिस से कराने की मांग की। साथ चेताया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मंगलवार को फिर कुंडू खाप के प्रधान जयबीर की अध्यक्षता में ग्रामीण एसपी से मिले। एसपी से मिलने के बाद कुंडू ने लघुसचिवालय परिसर में ही मीडिया के सामने खुलासा किया कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट है। दावा किया कि आरोपी महिला सुनीता ने ही धीरज की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। वे शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हैं। पूरे मामले को लेकर पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रही है। ऐसे शाम तक पूरी वारदात का खुलासा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।