{"_id":"68ea0f5016ed4bfb210dbdc9","slug":"video-dalit-organization-took-to-the-streets-in-support-of-adpg-in-rohtak-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में एडीपीजी के पक्ष में सड़क पर उतरा दलित संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में एडीपीजी के पक्ष में सड़क पर उतरा दलित संगठन
एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार की मौत मामले में शनिवार को विभिन्न दलित संगठनों ने बैठक की। मानसरोवर पार्क में हुई इस बैठक में एडीजीपी की पत्नी अमनीत पी कुमार की ओर से सरकार के समक्ष रखी गई मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई। न्याय की मांग को लेकर शहर में 15 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि व सदस्यों ने रोष प्रदर्शन भी किया। इस मामले में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
जन सम्मान जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सत्यवान रंगा ने कहा कि जिले के सभी संगठनों के सदस्य एडीजीपी के जातीय प्रताड़ना सहते हुए आत्महत्या करने के मामले में एकजुट हुए हैं। यहां से प्रदर्शन करते हुए सभी उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने जाएंगे।
इसमें दोषी अधिकारियों की जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। यह जाति विशेष का कार्यक्रम नहीं हैं। इसमें एससी, बीसी व अन्य जातियों के लोग शामिल हैं। सभी ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए इस रोष प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया है। इस मौके पर नवीन आर्य, रोहित समत अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।