{"_id":"6a425115dbfb8e0065018a5f","slug":"video-construction-workers-in-rohtak-burned-an-effigy-of-the-government-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: निर्माण मजदूरों ने फूंका सरकार का पुतला, 24 जुलाई को डीसी कार्यालय का घेराव करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: निर्माण मजदूरों ने फूंका सरकार का पुतला, 24 जुलाई को डीसी कार्यालय का घेराव करने की दी चेतावनी
सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण रद्द करने, दिहाड़ी मारी जाने और रसोई गैस की कालाबाजारी के विरोध में सीटू के आह्वान पर निर्माण मजदूरों ने रोहतक में सरकार का पुतला फूंका। मानसरोवर पार्क में हुई मजदूर पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रमेश चंद्र पांचाल ने की। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद व जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार कर पोर्टल बंद किया और लाखों मजदूरों का पंजीकरण रद्द कर दिया। जिले में 50 हजार में से सिर्फ 473 पंजीकृत बचे हैं। मजदूरों से 250 रुपये किलो गैस वसूली जा रही है। लेबर चौकों पर शैड, पानी, शौचालय तक नहीं है।यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो 24 जुलाई को लघु सचिवालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में एडवोकेट अख्तर सिंह हुड्डा, सुरेश यादव, मनोज, प्रताप, हरिकेश, सुनीता समेत अनेक मजदूर शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।