{"_id":"69e2040d2face19df90d1af8","slug":"video-complaints-of-over-300000-electricity-consumers-heard-in-rohtak-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में तीन लाख से अधिक बिजली बिल उपभोक्ताओं की सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में तीन लाख से अधिक बिजली बिल उपभोक्ताओं की सुनीं शिकायतें
राजीव गांधी विद्युत भवन में शुक्रवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायत निवारण के लिए उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की गई।
बैठक में बिजली से संबंधित उन समस्याओं को सुना गया जिनमें एसडीओ व एक्सईएन से मिलने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। फोरम के चेयरमैन योगराज ने बताया कि बैठक में कोर्ट केस व बिजली की चोरी की शिकायतों को नहीं लिया गया।
उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट कंज्यूमर ग्रीवांसेज रिड्रेसल फोरम (कॉरपोरेट फोरम) के तहत प्रत्येक माह तीन लाख से अधिक बिजली बिल उपभोक्ताओं व बिजली संबंधी समस्याओं और शिकायतों का शीघ्र निपटारा किया जाता है।
इस दौरान फोरम के टेक्निकल मेंबर अमलोक सिंह, फाइनेंस मेंबर तरुण गुप्ता, सेक्रेटरी एसके हुड्डा व प्राइवेट सेक्रेटरी देव शरण आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।