{"_id":"69e5e9f6b1add08053023596","slug":"video-bjp-protest-in-rohtak-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के खिलाफ वोट करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के खिलाफ वोट करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस व विपक्षी दलों की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सोमवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय से लेकर डी पार्क तक रोष मार्च निकाला और कांग्रेस व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों में रोड़े अटकाने और आधी आबादी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा और अब जब ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल पास हुआ है, तो कांग्रेस का असली महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण का दुश्मन करार दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।