{"_id":"68e52eea9c608989870edd22","slug":"video-amar-ujala-samvad-program-in-rohtak-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व सैनिक बोले- देश भक्ति के साथ खेलों और शिक्षा में भी अव्वल बनाती है वायु सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व सैनिक बोले- देश भक्ति के साथ खेलों और शिक्षा में भी अव्वल बनाती है वायु सेना
वायु सेना देश भक्ति के साथ खेलों और शिक्षा में भी अव्वल बनाती है। सेना में जाने वाला हर युवा एक न एक अतिरिक्त उपलब्धि व अनुभव लेकर वापस लौटता। वायु सेना ऐसा मंच है जिसमें जीवन को जीना और अनुशासन सीखना शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी विशेष सफलताओं में वायु सेना का अहम योगदान रहा है। ये बातें आईएमटी स्थित अमर उजाला कार्यालय में वायु सेना के पूर्व सैनिकों ने संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। वायु सेना दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर के सेवानिवृत सैनिकों ने अमर उजाला के साथ अपने अनुभव को साझा किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वायु सेना को युद्ध जरूरत के रूप में आंकना ठीक नहीं है। वायु सेना ने हर साल अनेक लोगों को कौशल पूर्ण बनाकर समाज में भेजा है। लंबे समय तक सेवारत रहे सैनिकों ने अधिकारिक पद तक पहुंचकर जूनियर सैनिकों को तैयार किया है। कुछ सैनिक खेल में वर्ल्ड विजेता बने तो कुछ कोच बनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।