Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Various communities pass a resolution condemning remarks made against the Ahir community.
{"_id":"6afb05e0185d8fccc609c93f","slug":"video-various-communities-pass-a-resolution-condemning-remarks-made-against-the-ahir-community-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अहीर समाज पर टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज ने पारित किया निंदा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहीर समाज पर टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज ने पारित किया निंदा प्रस्ताव
रेवाड़ी। सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और सर्व समाज के प्रतिनिधियों की ओर से मॉडल टाउन स्थित एक बैंक्वेट हॉल में समाज एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सभा आयोजित की गई। सभा में 3 नवंबर को एक न्यूज चैनल पर प्रो. संगीत रागी की ओर से अहीर समाज को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की गई। वक्ताओं ने इसे समाज को बांटने वाली टिप्पणी बताते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।
सभा के लिए आरके श्योराण, रामेश्वर जांगड़ा, भगत सिंह संभ्रिया, राजेंद्र सैन, हेमंत ग्रोवर, देवेंद्र तिवाड़ी, पीके गुप्ता और मनोज यादव की अध्यक्ष मंडली बनाई गई। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से प्रो. संगीत रागी और चित्रा त्रिपाठी के खिलाफ उचित बीएनएस धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो 21 नवंबर को नेहरू पार्क में एकत्रित होकर सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया जाएगा। सभा का संचालन कैलाश चंद ने किया। शुरुआत में कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने समाज को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ आंदोलन गठित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित लोगों ने पारित किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
सभा में पार्षद प्रवीण कुमार, रमेश ठेकेदार, सुरेश कुमार, नवीन जांघू, ईश्वर सिंह, रामोतार, प्रताप सिंह, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, भागेश देवी, सचिन भूरथैला, राजकुमार जलवा, अजय सिंह, सुरेंद्र रोहिला, करतार सैन, कुलदीप सिंह, बुधराम पवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।