Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
State General Secretary of farmers union placed under house arrest while heading to Delhi to join CJP protest in Rewari
{"_id":"6ac9b97af400906bc700ad87","slug":"video-state-general-secretary-of-farmers-union-placed-under-house-arrest-while-heading-to-delhi-to-join-cjp-protest-in-rewari-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट
सीजेपी द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव रामकृष्ण महलावत को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके साथ बावल हलका प्रधान महेंद्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल रही।
रामकृष्ण महलावत शनिवार सुबह करीब 7 बजे अपने साथियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। इसकी भनक लगने पर थाना प्रभारी रणवीर पुलिस टीम के साथ उनके आवास पर पहुंच गए। पुलिस ने दिल्ली रवाना होने से पहले ही महलावत को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान उनके साथी अभी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
महलावत और उनके साथियों की दिल्ली जाने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। मौके पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है। पुलिसकर्मी उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं, ताकि वे प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना न हो सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।