{"_id":"69fb4c6753d82dc9fd0a8925","slug":"video-police-solved-the-blind-murder-mystery-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने करीब आठ साल पुराने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी गांव खुर्मपुर निवासी सोमबीर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा जब आरोपी सोमबीर से अवैध हथियार के स्रोत के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने दिसंबर 2018 में अपने ही गांव के रतनलाल की हत्या का खुलासा किया।
आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त सुनील का गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से जमीनी विवाद था, जिसको लेकर उनके खिलाफ थाना बावल में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज था। सुनील के घर के ठीक सामने मृतक रतनलाल का घर था। आरोपियों को शक था कि रतनलाल उनके विरोधियों को सूचनाएं लीक करता है।
इसी रंजिश के चलते सोमबीर, सुनील और उसके साथी मंजीत ने मिलकर 26 दिसंबर 2018 की रात रतनलाल के घर पर उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। करीब 45 वर्षीय रतनलाल गांव में ही सफाई कर्मचारी का काम करते थे। वह अपने परिवार में अकेले थे और 27 दिसंबर 2018 की सुबह उनके चचेरे भाई प्यारेलाल को मृत अवस्था में चारपाई पर मिले थे।
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपी सोमबीर को अब थाना बावल में 2018 में दर्ज इस हत्या के मामले में भी शामिल तफ्तीश (अनुसंधान) किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियार के सप्लायर का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।