Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
MLA Laxman Singh Yadav became emotional after watching the film 'Hanuman Ansh' in Rewari; he remarked that it felt as though he were sitting in a *satsang* (spiritual gathering).
{"_id":"6aae0ea7164cd1848c0528b3","slug":"video-mla-laxman-singh-yadav-became-emotional-after-watching-the-film-hanuman-ansh-in-rewari-he-remarked-that-it-felt-as-though-he-were-sitting-in-a-satsang-spiritual-gathering-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में हनुमान अंश फिल्म देखकर भावुक हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बोले- ऐसा लगा जैसे सत्संग में बैठे हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में हनुमान अंश फिल्म देखकर भावुक हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बोले- ऐसा लगा जैसे सत्संग में बैठे हों
शहर के हुडा बाईपास स्थित फोनिक्स मॉल में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शहरवासियों के साथ बाबा नीम करौली महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म के दौरान बाबा नीम करौली महाराज के जीवन, आध्यात्मिक विचारों और प्रभु श्रीराम व हनुमान जी के प्रति उनकी आस्था का प्रभावी चित्रण देखकर विधायक समेत दर्शक भावुक नजर आए।
फिल्म देखने के बाद विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि फिल्म देखते समय ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वे किसी सत्संग में बैठे हों, न कि फिल्म देख रहे हों। उन्होंने कहा कि फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
विधायक ने कहा, “मेरी झोपड़ी के भाग जब जग जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे।” उन्होंने कहा कि फिल्म के कई प्रसंग मन को छू लेने वाले रहे और दर्शकों के भीतर भक्ति की भावना पैदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज ने सेवा, भक्ति और मानवता का संदेश दिया। फिल्म के माध्यम से उनके जीवन और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ ने बाबा नीम करौली महाराज के वर्णन और उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व को प्रभावी ढंग से चरितार्थ करने का प्रयास किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।