फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New executive committee of Bawal Bar Association takes oath.

Rewari News: बावल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
New executive committee of Bawal Bar Association takes oath.
न्यायाधीश जीएस वाधवा के साथ बावल बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी। स्रोत : एसोसिएशन
बावल। बावल बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वाधवा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। बार प्रधान नितिन कौशिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। समारोह में पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी के प्रधान नितिन कौशिक, उपप्रधान जय सिंह और महिला उपप्रधान पूनम कुमारी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि वे बार के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे और सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन

प्रधान नितिन कौशिक ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बार परिसर में नए चैंबरों का निर्माण जल्द करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वकीलों को कामकाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर बार के विकास के लिए कार्य करेगी। इस अवसर पर एसडीजेएम आलोक आनंद, एडवोकेट अर्जुन सिंह चौकन सहित बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed