{"_id":"6aad81952de277a2be0d3b90","slug":"a-special-unreserved-train-will-run-between-rewari-and-ringas-on-the-21st-and-22nd-rewari-news-c-198-1-rew1001-245692-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी-रींगस के बीच 21 और 22 को चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी-रींगस के बीच 21 और 22 को चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन
Fri, 18 Sep 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 21 और 22 सितंबर को रेवाड़ी से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल 21 और 22 सितंबर को रींगस से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में 13 सामान्य श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।
रेवाड़ी से रवाना होने के बाद ट्रेन कुंड में 11 बजकर 8 मिनट से 11 बजकर 10 मिनट, अटेली में 11 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 25 मिनट, नारनौल में 11 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 42 मिनट पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन निजामपुर में 11 : 55 मिनट से 11 : 57 मिनट, डाबला में 12:8 से 12 : 10, मांवडा में 12 : 24 से 12 : 26, नीमकाथाना में 12 : 36 से 12 : 38, कांवट में 12: 54 से 12 - 56 और श्रीमाधोपुर में 1 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 12 मिनट तक ठहराव रहेगा। ट्रेन दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी।
वापसी में रींगस से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर ट्रेन श्रीमाधोपुर, कांवट, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली और कुंड होते हुए शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। इससे रेवाड़ी-रींगस मार्ग पर यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।