फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inter-district gang of thieves busted in Rewari; 4 accused arrested; over 38 crimes solved.

रेवाड़ी में अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 38 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

Mon, 31 Aug 2026 07:20 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:20 PM IST
Inter-district gang of thieves busted in Rewari; 4 accused arrested; over 38 crimes solved.
रेवाड़ी। थाना कोसली पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेल, सोलर पैनल की केबल, कॉपर तार व उपकरण चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से 38 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। डीएसपी कोसली विद्यानंद ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव जखाला निवासी सुल्तान सिंह ने थाना कोसली पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 23 अगस्त की सुबह जब उनका बेटा गांव मुंडड़ा रोड स्थित ट्यूबवेल पर मोटर चलाने गया, तो कोठड़ी का ताला टूटा हुआ था और अंदर से बिजली की केबल गायब थी। ----------- - मौके से पकड़ा गया था एक आरोपी: घटना वाली रात करीब 2:30 बजे खेतों में चोरी करते समय पड़ोसी लक्ष्मण की सतर्कता से ग्रामीणों ने एक आरोपी अमित शौकीन उर्फ सीटू (निवासी छावला, दिल्ली) को मौके पर ही काबू कर लिया था, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोसली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अमित शौकीन को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम चोरीशुदा तांबे की तार बरामद की। ------------ - जांच आगे बढ़ा 3 और सह-आरोपी गिरफ्तार: मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस टीम ने सुराग जुटाकर 27 अगस्त को वारदात में संलिप्त 3 अन्य सह-आरोपी धर्मवीर उर्फ बब्लू निवासी गांव खुर्शीद नगर, सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी निवासी गांव चिड़िया, जिला चरखी दादरी व सतीश निवासी गांव बहु जिला झज्जर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। ---------- - 38 से अधिक चोरियों का खुलासा और बरामदगी: रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खेतों में लगी सोलर केबल, तांबे की तार/डोरी, स्टार्टर और नोजल आदि चोरी करते थे। आरोपियों ने रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के इलाकों में 38 से अधिक वारदातें की हैं, जिनमें अकेले जिला रेवाड़ी के थाना सदर रेवाड़ी की 10 वारदातें, थाना कोसली की 07 वारदातें, थाना रोहड़ाई की 03 वारदातें, थाना जाटूसाना की 02 वारदातें व थाना रामपुरा की 02 वारदातें शामिल हैं। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मवीर उर्फ बब्लू: 1.490 किलोग्राम कॉपर तार/डोरी, आरोपी सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी: 1.190 किलोग्राम कॉपर तार व आरोपी सतीश: 1.400 किलोग्राम कॉपर तार बरामद की है। ----------- - कबाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई: पुलिस की ओर से आरोपियों से चोरी का माल खरीदने व बेचने वाले कबाड़ियों तथा गिरोह से जुड़े अन्य संलिप्त लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां व बरामदगी भी संभव हैं। डीएसपी कोसली ने प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार और जांच अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र की तत्परता व कुशल कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस टीम की सतर्कता से इस बड़े अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लुधियाना मिनी सचिवालय के बाहर भाकियू उगराहांं के सदस्यों ने लगाया पक्का धरना

31 Aug 2026

करनाल: राष्ट्रमंडल पैरा तलवारबाजी चैंपियनशिप में राजीव ने जीता स्वर्ण पदक, पावर लिफ्टिंग से शुरू किया था सफर, आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रहे जिले का नाम

31 Aug 2026

कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, दो किलोमीटर दूर तक सुने गए धमाके

31 Aug 2026

मंदिर के पुजारी का कत्ल: फरीदाबाद में शव मिलने से हड़कंप, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी; परिवार से पूछताछ

31 Aug 2026

कालू बना जल्लाद: ठेकेदार ने 26 साल के सागर को बियर की बोतल से मार डाला, मामूली सी बात पर हुई थी कहासुनी

31 Aug 2026
विज्ञापन

लुधियाना में भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर को साैंपा ज्ञापन

31 Aug 2026

अयोध्या में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत से पहले शक्ति प्रदर्शन में जाम हुआ हाईवे

31 Aug 2026
विज्ञापन

बाराबंकी में सरयू की कटान में दो मकान सहित 250 बीघा फसल समाई

31 Aug 2026

राज्य आंदोलनकारी मंच का दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन शुरू

31 Aug 2026

बहराइच में भीरा-पलिया के बीच रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी, मैलानी-नानपारा रूट की छह ट्रेनें रद्द

31 Aug 2026

मोगा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर खूंखार कुत्ते का हमला, बुरी तरह नोचा

बिलासपुर: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में बरठीं का कबड्डी, गेहड़वीं का खो-खो में दबदबा

31 Aug 2026

मंडी: लडभड़ोल महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद को किया याद, विद्यार्थियों ने लिया फिटनेस का संकल्प

31 Aug 2026

फिराक चौराहे से दाउदपुर काली मंदिर रोड पर लगा जाम

31 Aug 2026

जीडीए बोर्ड की 131वीं बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

31 Aug 2026

रवींद्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

31 Aug 2026

कैंडल जलाकर नेपाल बाढ़ विभिषिका में जान गवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

31 Aug 2026

DDU में युवा चेतना वाटिका का लोकार्पण

31 Aug 2026

शंभू-खनौरी मोर्चों से चोरी सामान की भरपाई की मांग, डीसी कार्यालय फिरोजपुर के बाहर किसानों का धरना

लखनऊ में बुद्धेश्वर के बादलखेड़ा में जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर उतरी जनता

31 Aug 2026

चंडीगढ़ के पीजीजीसीजी 11 में मतदान करने पहुंचीं छात्राएं

जींद: बिजली कर्मचारियों ने एचईआरसी के नोटिस की प्रतियां फूंकी, नूंह-गुरुग्राम में पैरेलल लाइसेंस की प्रक्रिया रोकने की मांग, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

31 Aug 2026

लखनऊ में गर्भवती की मौत पर लोजपा की कार्यकर्ताओं ने घेरा सीएमओ ऑफिस

31 Aug 2026

अयोध्या में बारिश से नाला चोक, सड़क किनारे फैला कूड़ा, दुर्गंध से लोग परेशान

31 Aug 2026

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी

31 Aug 2026

VIDEO: विद्यालय ने अनुरोध किया तो समाजसेवियों ने चंदा लगाकर गरीब बच्चों को किताबें वितरित की

31 Aug 2026

चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट में वोटिंग को लेकर स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट

अलीगढ़ के आयशा तरीन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला

31 Aug 2026

VIDEO: निर्माणाधीन मकान की छत पर 25 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

31 Aug 2026

फिरोजपुर में नाटक ‘हमारे राम’ पेश, आशुतोष राणा ने निभाई मुख्य भूमिका

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed