फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Concern expressed over the problem of stray animals.

Rewari News: आवारा पशुओं की समस्या पर जताई चिंता

Tue, 01 Sep 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Concern expressed over the problem of stray animals.
रेवाड़ी। रामपुरा मोड़ स्थित ऑल इंडिया एंटी क्राइम संगठन की बैठक में आवारा पशुओं की समस्या पर चिंता जताई गई। इसमें पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उग्रसेन अग्रवाल ने हाल ही में पुरानी सब्जी मंडी में हुई घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आवारा पशुओं के कारण शहर में हादसों का खतरा बना हुआ है। पशुओं को पकड़ा जाए। संगठन के जिला अध्यक्ष शेर सिंह वर्मा ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों की बात प्रशासनिक अधिकारी नहीं मान रहे हैं तो उन्हें संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करानी चाहिए। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष यादव, महासचिव राजेश वर्मा, विनोद गुप्ता, सुशीला यादव, केहर सिंह यादव, एसएसपी पवन कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed